Mumbai / Latest Updates
BREAKING NEWS
Hindi

राहुल गांधी अराजकता फैलाने की टूलकिट: नितिन नवीन

नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी

SHABD,Delhi, November 7,

नवंबर 07, नई दिल्ली:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यूपी में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज और विकास के प्रति लोगों का भरोसा सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है।

नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' की स्थिति थी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने का काम किया है।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने उन्हें देश में अराजकता फैलाने वाली टूलकिट करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा कि लोकतंत्र ऐसी अराजकतावादी सोच रखने वालों को जवाब देना जानता है।

Share this story Facebook X WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *